कालका। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य जागरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर Mr. Baker Kalka द्वारा तैयार किया गया 5 फीट लंबा भव्य केक आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। यह शानदार केक परास जैन जी की ओर से खाटू श्याम बाबा को श्रद्धा स्वरूप भेंट किया गया।
केक को विशेष रूप से बाबा के जन्मोत्सव के लिए तैयार किया गया था। इसकी भव्यता, आकर्षक डिजाइन और शानदार प्रस्तुति ने जागरण में उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। विशाल केक ने धार्मिक आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया तथा उत्सव के माहौल में चार चाँद लगा दिए।
जागरण के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और बाबा के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस विशेष अवसर पर बाबा के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयार किया गया 5 फीट लंबा केक श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
Mr. Baker Kalka ने इस विशेष अवसर के लिए अपनी कला और हुनर के माध्यम से एक अनूठी प्रस्तुति दी, जबकि पारस जैन जी द्वारा बाबा को यह केक भेंट करना उनकी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक रहा।

