आज का तापमान | सोना-चांदी अपडेट | ताजा सुर्खियां
Tuesday, 24 November 2026
आवाज़ 24
आपकी अपनी खबर
← होम पर वापस जाएं

बेकरी की दुकान पर काम करने वाले फैजाबाद के संदीप यादव ने हासिल किया गोल्ड मेडल, मेहनत से लिखी सफलता की नई कहानी

बेकरी की दुकान पर काम करने वाले फैजाबाद के संदीप यादव ने हासिल किया गोल्ड मेडल, मेहनत से लिखी सफलता की नई कहानी

फैजाबाद (उत्तर प्रदेश)। कहते हैं कि अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो परिस्थितियां उसकी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं। इस बात को साबित किया है फैजाबाद के संदीप यादव ने।

एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले संदीप यादव कभी बेकरी की दुकान पर काम करके अपना जीवनयापन करते थे। सीमित संसाधनों और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखने का संकल्प नहीं छोड़ा।

संदीप यादव ने National Institute of Electro Homoeopathy (NIEH), हरियाणा से D.E.M.S. (Diploma in Electrohomoeopathy Medical Science) का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया।

उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें यह सम्मान सरकारी स्तर पर प्रदान किया गया।

संदीप की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो आर्थिक कठिनाइयों और जिम्मेदारियों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं।

संदीप यादव की कहानी एक संदेश देती है—काम कोई छोटा नहीं होता और सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने का अधिकार हर व्यक्ति को है।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks