इलेक्ट्रो होम्योपैथी के विकास एवं डिजिटल सशक्तीकरण को मिला नया आयाम
ISERF के भव्य सेमिनार में उमड़ा चिकित्सकों का उत्साह, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञों की सहभागिता
कुरुक्षेत्र, हरियाणा | 3 नवंबर 2026।
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास, अनुसंधान एवं डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय अर्क चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संसाधन केंद्र (ISERF) के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र में भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से पहुँचे चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सेमिनार की अध्यक्षता डॉ. राम प्रकाश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ISERF के निदेशक डॉ. सुशील सभरवाल एवं डॉ. सौरभ कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सकों के आपसी समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर ISERF की आधिकारिक वेबसाइट www.iserf.in एवं संबंधित एप्लिकेशन की सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए चिकित्सकों को डिजिटल माध्यमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने अनुसंधान, पारदर्शिता, मरीजों की सुरक्षा एवं जिम्मेदार चिकित्सकीय दृष्टिकोण को चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में डॉ. योगेश कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. राजेश कुमार ठाकुर, डॉ. आरजू, डॉ. रवि कश्यप, डॉ. सोहन लाल, डॉ. बृजेश दुबे, डॉ. हरबंश कौर, डॉ. गजानन लक्ष्मण वायने, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. यशवंत कुमार सहित अनेक चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेमिनार का समापन चिकित्सकों की एकजुटता, अनुसंधान, आपसी सहयोग एवं जन-जागरूकता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ हुआ।
ISERF का संदेश — सही जानकारी, जिम्मेदार चिकित्सकीय दृष्टिकोण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता जन-जन तक पहुँचाएँ।
आधिकारिक वेबसाइट: www.iserf.in
भारतीय अर्क चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संसाधन केंद्र

